पलामू हादसा: एक ही लूना पर सवार तीन बच्चों की मौत, चालक फरार

पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा मोड़ के पास हुआ हादसा

पलामू हादसा: एक ही लूना पर सवार तीन बच्चों की मौत, चालक फरार

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत गहर पथरा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक लूना को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार तीन किशोरों की मौत हो गई।

पलामू: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र गहर पथरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 03पी 0019) ने एक लूना में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन सवार किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सोले गांव निवासी इस्तखार अंसारी के 11 वर्षीय पुत्र फरोज अंसारी उर्फ बुटन, नसीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र तोहिद अंसारी एवं 13 वर्षीय इब्राहिज अंसारी पिता अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्कार्पियो चालक समेत अन्य सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस स्कॉर्पियो और लूना को जब्त करके ले गई है। स्कॉर्पियो बैरिया चौक की बताई गई है। शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बताया जाता है कि शोले गांव से तीनों किशोर एक लूना पर सवार होकर बाजार गए थे और वहां से लौट रहे थे। इसी क्रम में स्कॉर्पियो ने लूना में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद लूना सवार तीनों जख्मी को इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया था, जहां फरोज अंसारी उर्फ बुटन एवं तोहिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इब्राहिज को बेहतर इलाज के लिए डॉ राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी भी मौत हो गई। रात में ही उसका शव पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया।

मरने वाले किशोर में इब्राहिज और फिरोज गोतिया परिवार से आते थे। तौहीद पड़ोसी है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पारा लीगल वालंटियर एमएमसीएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read More.. Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड में बड़ी सफलता: पुलिस-CRPF ऑपरेशन में 4 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद झारखंड में बड़ी सफलता: पुलिस-CRPF ऑपरेशन में 4 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद
Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम
Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती
Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार
जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग
पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Dumka News: सिदो-कान्हु विश्वविद्यालय में हंगामा, ABVP ने अनियमितताओं पर उठाए सवाल
पलामू हादसा: एक ही लूना पर सवार तीन बच्चों की मौत, चालक फरार
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा
चतरा में बड़ा कदम: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा बनाएगा 25 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र
Advertisement