Bokaro News: पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अमन साहू गिरोह के 7 गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

किसी भी हालत में अपराधियों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा: एसपी हरविंदर सिंह 

Bokaro News: पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अमन साहू गिरोह के 7 गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
(फोटो)

बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रंगदारी और आतंकी गतिविधियों में शामिल इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और मोबाइल बरामद किए गए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी घायल हो गया है।

cपुलिस अधीक्षक ने सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और रंगदारी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बोकारो पुलिस ने बुधवार  को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू (गुट) से जुड़े 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम (एसआईटी) द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, बीते कुछ दिनों से अमन साहू (गुट), राहुल दुबे और मयंक सिंह गिरोह का नाम सामने आ रहा था, जो प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति के द्वारा बोकारो के व्यवसायियों एवं ठेकेदारों से मोबाइल फोन के माध्यम से रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस संबंध में बालीडीह थाना  एवं सिटी थाना  में  प्राथमिक दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुल 7 अपराधियों  प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जैनेन्द्र शुक्ला नन्दुआ, गोलू कुमार एवं भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया, साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देसी कट्टा, 1 पिस्टल (7.65 एमएम), 2 जिंदा कारतूस (.315 बोर), 8 जिंदा कारतूस (7.65 एमएम), 1 मैगजीन, 02 चाकू, रंगदारी में उपयोग किया गया मोबाइल 1 पीस, अन्य 7 मोबाइल फोन, 1 स्कूटी, 2 एटीएम कार्ड तथा 600 रुपये नगद बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इन मोबाइल फोन का उपयोग रंगदारी मांगने में किया जा रहा था।पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया ने हथियार की बरामदगी के क्रम में पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें वह स्वयं घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कई आरोपियों पर पूर्व में 5 से 10 तक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं।इस कार्रवाई में नगर डीएसपी, बालीडीह थाना,बीएस सिटी थाना ,चास थाना  सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। सभी ने समन्वित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें मौत का मोड़: रफ़्तार के कहर ने बस को बनाया आग का गोला, 14 की दर्दनाक मौत

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।आगे इन्होंने कहा कि बोकारो शांत प्रिय जगह है ,अशांति फैलाने वाले अपराधियों को किसी भी हालत में  बक्शा  नहीं जाएगा ,करवाई कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।अपराधियों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 57 वर्षीय ऊषा देवी पर जानलेवा हमला: आरोपी रामानंद के खिलाफ केस दर्ज

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro News: जनरल अस्पताल में चमत्कार: मौत के मुँह से वापस लौटा 31 वर्षीय बीएसएल कर्मचारी
Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया
Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
Giridih News: धान अधिप्राप्ति पर संकट: पैक्स अध्यक्ष ने सरकार से मांगी समय सीमा बढ़ाने की मोहलत
Bullet Terror: अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Palamu News: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक संपन्न
Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी मां ने ही रची थी मासूम के कत्ल की साजिश
Bokaro News: के. के. सिंह ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला
Bokaro News: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन और बिक्री के टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now