Bokaro News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
बोकारो जिले के गोमिया और ललपनिया थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान ले ली पहली घटना गोमिया के तुलबुल में हुई जहां चंद्रकिशोर प्रसाद की मौत हो गई जबकि भागने के क्रम में ललपनिया के पास ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक रुकने से पीछे से आ रहे बाइक सवार कृष्णा मुर्मू और उमेश किस्कू की भी दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया जिसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
बोकारो: गोल प्रखंड तेज रफ्तार खाली ट्रैक्टर ने दो अलग अलग स्थानों पर बाइक में टक्कर मारी जिससे तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है, यह घटना देर रात की है। दुर्घटना भले ही दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई है परन्तु काल बनकर आया एक ही ट्रैक्टर। पहली दुर्घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तूलबूल में घटी, जहां ट्रैक्टर ने एक बाइक की टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार चंद्रकिशोर प्रसाद की मौत हो गई। यहां हुई दुर्घटना के बाद भागने के चक्कर में दूसरी घटना ललपनिया में घटी जब तेज गति से भाग रहे ट्रैक्टर को ट्रॉली में अचानक खराबी आ गई जिसकी वजह से वो बीच सड़क में रुक गई, उसके पीछे आ रही बाइक ट्रैक्टर के अचानक रुकने से उससे टकरा गई।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तुलबुल निवासी कृष्णा मुर्मू एवं उमेश किस्कू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से ट्रॉली वही खड़ी छोड़ ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। इधर स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पर अहले सुबह दुर्घटना स्थल पहुंच शव उठाने से मना करते हुए मुआवजे तथा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ करवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिसे घंटों बाद वार्ता के बाद सामान्य कराया जा सका है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
