Sahebganj News: ईदगाहों और मस्ज़िदों में अदा की गई नमाज़, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
एसडीपीओ किशोर तिर्की और डीएसपी विजय कुशवाहा ने सुबह से ही लिया जायजा
साहिबगंज जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। सुबह 7 बजे से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ, जहां हजारों अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के लिहाज से सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की और डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के मुख्य चौराहों और मस्जिदों के बाहर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेंवइयां खाईं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
साहिबगंज: शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ईदगाहों और मस्ज़िदों में नमाज़ अदा की और गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। नमाज़ के बाद जिले की समृद्धि और राज्य में अमन व शांति के लिए दुआ की गई। सुबह से ही लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी थी। नए कपड़े पहनकर इत्र लगाने के बाद लोग मस्ज़िदों और ईदगाहों में जमा हुए। सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज़ विभिन्न ईदगाहों में पढ़ी गई। इसके अलावा विभिन्न मस्ज़िदों में भी ईद की नमाज़ हुई। नमाज़ के बाद जिले के लिए अमन-शांति की दुआ की गई। नमाज़ के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद दी। एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दावत का लुत्फ भी उठाया।
जिले में ईद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कसाई मोहल्ला, बड़तल्ला और एलसी रोड जामा मस्जिद के बाहर भी पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकार किशोर तिर्की, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार कुशवाहा, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
