Bokaro News: इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप में बीएसएल बना विजेता

अरिजीत और स्नेहाशीष का जलवा: इस्पात संयंत्र को दिलाई बैडमिंटन की बादशाहत

Bokaro News: इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप में बीएसएल बना विजेता
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025–26 का खिताब जीत लिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में BSL ने RINL विशाखापट्टनम को 2-1 से हराया। मुख्य अतिथि राजश्री बनर्जी ने अरिजीत बनर्जी और स्नेहाशीष पात्रा सहित पूरी टीम के प्रदर्शन की सराहना की। इस प्रतियोगिता में देश भर के 9 इस्पात संयंत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया था।

बोकारो: इस्पात संयंत्र ने इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025–26 के पुरुष टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बोकारो इस्पात संयंत्र ने आरआईएनएल, विशाखापट्टनम को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान बीएसएल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और उच्च स्तरीय खेल-कौशल का परिचय देते हुए टीम को विजयी बनाया। फाइनल में अरिजीत बनर्जी एवं स्नेहाशीष पात्रा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत सुनिश्चित की। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं साथ में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एवं कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस. के. भारद्वाज, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) चौधरी रत्नेश कुमार सुधांशु, उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन)  आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं खेल-प्रेमी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि सुश्री बनर्जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उल्लेखनीय है कि स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में तथा बीएसएल की मेजबानी में 17 मार्च से सेक्टर-3 स्थित स्टील क्लब एंड रिक्रिएशन सेंटर में इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न प्रमुख इस्पात संयंत्रों की कुल 9 टीमों ने भाग लिया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now