छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई
नेहा खालको ने 10 किमी पैदल चाल में जीता स्वर्ण पदक
बोकारो के एथलीटों ने नेशनल ट्राइबल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। नेहा खालको 10 किमी पैदल चाल में स्वर्ण जीतने वाली झारखंड की पहली महिला बनीं, वहीं शिव कुमार सोरेन ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बोकारो: नेशनल ट्राइबल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता में बोकारो के उभरते एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।सेंटर ऑफ एक्सेलेंस, चंदनकियारी की खिलाड़ी नेहा खालको ने महिला 10 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली झारखंड की पहली महिला एथलीट बन गई हैं।वहीं, शिव कुमार सोरेन ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने झारखंड के खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करने तथा राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कहा कि, उनके नेतृत्व एवं सतत प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप ही आज बोकारो के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।बोकारो के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
