Bokaro News: रामनवमी शोभा यात्रा में ध्वज-डंडों और साउंड सिस्टम की अधिकतम ऊँचाई 4 मीटर रखे: उपायुक्त
रामनवमी शोभा यात्रा हेतु विशेष सुरक्षा गाइडलाइंस, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील
By: Anjali Sinha
On
उपायुक्त अजय नाथ झा ने रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत झंडों और साउंड सिस्टम की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर (13 फीट) तय की गई है, ताकि हाई-टेंशन बिजली तारों से दुर्घटनाओं को रोका जा सके। DC ने आयोजकों से हाईकोर्ट के आदेशों और SOP का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
बोकारो: गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो जिले में रामनवमी शोभा यात्राओं को लेकर विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य यात्राओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है। झंडों, ध्वज-डंडों और साउंड सिस्टम की अधिकतम ऊँचाई 4 मीटर (लगभग 13 फीट) निर्धारित की गई है। यह सीमा हाईकोर्ट के आदेश और प्रशासन द्वारा जारी एसओपी के अनुरूप है, ताकि बिजली के उच्च‑टेंशन तारों से संपर्क और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Edited By: Anjali Sinha
