Sahebganj News: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

विजेता टीम को मिला 50 हजार का नकद पुरस्कार

Sahebganj News: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
(फोटो)

बरहरवा: चांद भैरव क्लब रिसॉर्ट, बरहरवा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को भव्य कार्यक्रम के माध्यम से समापन हुआ। मैच का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य सह वर्तमान बीससूत्री अध्यक्ष अशोक दास ने फीता काटकर किया। इस आयोजन ने खेल प्रेमियों को काफी रोमांचित किया। फाइनल मुकाबला मालदा और न्यू फरक्का टीम के बीच खेला गया। न्यू फरक्का की टीम ने निर्धारित समय से पहले ही मालदा की टीम को 3-0 से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।

विजेता न्यू फरक्का टीम को ₹50,000 और उपविजेता मालदा टीम को ₹40,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों और आयोजकों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था। फुटबॉल मैच के साथ ही टूर्नामेंट में एक सांस्कृतिक पहलू भी शामिल किया गया। दूरदराज से आए आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के दिलों को भावविभोर कर दिया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में आयोजक कमेटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। समिति के अध्यक्ष बाबूजी हांसदा, उपाध्यक्ष भगत हंसदा, ईश्वर हंसदा, गोविंद कर्मकार ने आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने में अहम योगदान दिया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक
विधानसभा में गूंजी राजमहल-साहिबगंज सीवर प्रोजेक्ट की बदहाली
Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला
Hazaribagh News: प्रो चंद्र भूषण शर्मा "टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित
Hazaribagh News: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
चीन ने OpenClaw AI पर लगाई सख्त रोक, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन
Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक
Ramgarh News: जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर