Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक
चालक का कोई सुराग नहीं, दर्जनों गोताखोर और दो हाइड्रा क्रेन भी हुए नाकाम
बरही-कोडरमा मार्ग पर स्थित जवाहर घाट में बुधवार रात एक भीषण हादसा हुआ। आंध्र प्रदेश से मछली लेकर कोडरमा जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए घाट में गिर गया। हादसे में उपचालक राजेश कुमार तो बच गया, लेकिन चालक सूर्या बाबू लापता है। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दो हाइड्रा क्रेन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से ट्रक निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर बोलेरो हादसे में दो युवकों की मौत हुई थी।
बरही: ज्वाहर घाट में बीते रात्रि करीब 10:30 बजे आंध्रप्रदेश से कोडरमा जा रहा मछ्ली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में जा गिरा। जिसमें चालक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, जबकि ट्रक का उपचालक सुरक्षित बच गया, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि चालक का ट्रक में फंसे होने के कारण उसकी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या ए.पी 35.एक्स 8299 आंध्रप्रदेश से मछली लेकर कोडरमा की और जा रही थी। मृतक की पहचान सूर्या बाबू जबकि उपचालक की राजेश कुमार उम्र करीब 38 वर्ष पिता रामबाबू, पता पोलबा कॉलोनी, थाना तुडम, जिला विजय नगर आंध्रप्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पाकर बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने घटना का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने ट्रक को निकालने के लिए दर्जनों स्थानीय गोताखोर और दो हाइड्रा ( क्रेन) को बुलाया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी ट्रक को ज्वाहर घाट से नहीं निकाला जा सका है। इस संबंध में पूछे जाने पर बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ट्रक नहीं निकल पाता है तो कल फिर बाहर से टीम बुलाया जाएगा। गौरतलब हो कि 14 मई 2025 को भी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर ज्वाहर घाट में जा गिरी थी, जिसमें तिलैया निवासी आशीष रवानी और राहुल सोनकर की मौत हो गई थी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
