पति के दीर्घायु होने की अखंड कामना: सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
वट वृक्ष की पूजा करने से पति को दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है: पंडित आनंद मिश्र
दुमका जिले सहित विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर वट सावित्री पूजा की। महिलाओं ने व्रत रखकर बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री-सत्यवान और यमराज की पूजा-अर्चना की तथा सात बार परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा।
दुमका: पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर शनिवार को दुमका जिला सहित विभिन्न प्रखंडों में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री पूजा की। पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बरगद के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सावित्री के त्याग, पति प्रेम और पतिव्रता धर्म से जुड़ी कथाएं भी सुनीं। मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना और रक्षा सूत्र बांधने से पति की आयु लंबी होती है तथा सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने बताया कि वट वृक्ष ने सत्यवान के मृत शरीर को अपनी जटाओं में सुरक्षित रखा था। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसकी पूजा करने से पति की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
पंडित आनंद मिश्र ने वट सावित्री पूजा विधि की जानकारी देते हुए बताया कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद वट वृक्ष के पास जाकर जल अर्पित करें और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करें। महिलाओं को वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा करते हुए सूत का धागा बांधना चाहिए तथा पति की लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
