Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
दिवंगत दीपक भंडारी के आश्रित को मिली सहायता राशि
दुमका के झारखंड ग्रामीण बैंक की महारो शाखा द्वारा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस योजना के तहत दिवंगत दीपक भंडारी की आश्रित संगीता कुमारी को ₹10 लाख का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत तीन अन्य लाभार्थियों को भी ₹2-2 लाख की दावा राशि के चेक प्रदान किए गए।
दुमका: झारखंड ग्रामीण बैंक की महारो शाखा द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत एसबीआई जनरल इन्शुरन्स योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया।शनिवार को झारखंड ग्रामीण बैंक, महारो शाखा में एसबीआई जेनरल इंश्योरेंस धारक स्वर्गीय दीपक भंडारी (पिता – अर्जुन भंडारी, ग्राम + पोस्ट – लकड़ापहाड़ी) की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के उपरांत उनके आश्रित संगीता कुमारी को ₹10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक रुपेश कुमार ने उपस्थित ग्राहकों को एसबीआई जेनरल इंश्योरेंस सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं—प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना—के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।चेक प्राप्त करने के बाद संगीता कुमारी ने क्षेत्रीय प्रबंधक रुपेश कुमार एवं शाखा प्रबंधक अनुपम देव के प्रति आभार व्यक्त किया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत तीन अन्य लाभुकों को ₹2-2 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अमित भंडारी, नीलू कुमारी, पवन कुमार, शंभू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
