Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने की कार्रवाई
दुमका में उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं एमवीआई की टीम ने स्कूली बसों और वैन की औचक जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली दो बसों का चालान काटा गया और वैन चालकों को ग्रीष्मावकाश के दौरान वाहनों की फिटनेस, सीट मानक और कागजात दुरुस्त करने की सख्त चेतावनी दी गई।
दुमका: परिवहन विभाग, झारखंड सरकार तथा उपायुक्त, दुमका के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा मोटरयान निरीक्षकों के दल द्वारा स्कूली बसों तथा स्कूल वैन की औचक जांच की गई। उक्त क्रम में दो स्कूली बसों का पेपर अद्यतन नहीं रहने, प्राथमिक चिकित्सा किट तथा अग्निशमन यंत्र की अनुपलब्धता के कारण बस संचालक तथा बस के चालक को फटकार लगाई गई एवं साथ ही दोनों बसों का चालान भी किया गया।
वहीं बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले निजी वाहनों की भी औचक जांच की गई। इस दौरान वहां के चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच करके पता लगाया गया कि किसी वाहन चालक ने नशे का सेवन नहीं किया हो। इसके अतिरिक्त सभी वाहनों के कागजात की जांच भी की गई। वाहन चालकों द्वारा सुधार लाने हेतु समय की मांग संबंधी अनुरोध पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सभी स्कूल वैन को निर्देशित किया गया कि वे विभागीय नियमों का पालन कर वाहनों का परिचालन करें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
