चाईबासा में उरांव समाज का ज्येष्ठ जतरा महापर्व धूमधाम से संपन्न, रोहतासगढ़ की वीरांगनाओं की गाथा का किया स्मरण
चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज का ज्येष्ठ जतरा महापर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें रोहतासगढ़ की वीरांगनाओं की गाथा का स्मरण किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम: चाईबासा में शनिवार को आदिवासी उरांव समाज द्वारा ज्येष्ठ जतरा महापर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सातों अखाड़ों में आयोजित इस पर्व में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वैशाख पूर्णिमा के बाद पहले ज्येष्ठ में मनाया जाने वाला यह पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उरांव समाज के गौरवशाली इतिहास और वीरांगनाओं के साहस की जीवंत स्मृति माना जाता है।
इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने रोहतासगढ़ के ऐतिहासिक गौरव का स्मरण किया। समाज के लोगों की ओर से बताया गया कि प्राचीन काल में यह क्षेत्र उरांव समाज का समृद्ध और स्वतंत्र राज्य था, जहां उरगन ठाकुर का शासन था। राज्य की समृद्धि से प्रभावित होकर मुगलों ने कई बार आक्रमण किया। एक बार सरहुल पर्व के दौरान, जब पुरुष उत्सव में व्यस्त थे, तब मुगलों ने हमला कर दिया।

कार्यक्रम में समाज के मुखिया लालू कुजूर, राजेन्द्र कच्छप, शंभू टोप्पो, सीताराम मुंडा, चमरू लकड़ा, रवि तिर्की, बिरसा लकड़ा, लखन टोप्पो, बुधराम कोया, मथुरा कोया, कर्मा कुजूर, बंधन कुजूर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
