फोरलेन पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार
पलामू के पड़वा क्षेत्र में फोरलेन पर कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
पलामू: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में फोरलेन पर शनिवार दोपहर कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बतायी गयी है।
वहीं कार और बाइक को पुलिस जब्त कर ले गयी है। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के करूअशना गांव निवासी विजय ठाकुर (40) के रूप में की गई है, जबकि घायल व्यक्ति मुनेश्वर ठाकुर (36) बताया जा रहा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।


समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
