स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

कोडरमा में स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से चौथी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने गए 10 वर्षीय छात्र की विद्यालय के पीछे खेत में बने पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पाण्डेयडीह निवासी विकास साव के पुत्र विनय कुमार उर्फ सागर कुमार के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा का छात्र था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर रोज की तरह सुबह स्कूल गया था। मध्याह्न भोजन (लंच) के बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर विद्यालय की ओर से परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। आसपास के तालाब, कुएं और अन्य स्थानों पर खोजबीन की गई। इसी दौरान विद्यालय के पीछे खेत में सिंचाई के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी के बीच उसका शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 162 बच्चों पर केवल चार शिक्षक हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था कमजोर है।

मृतक के पिता ने कहा कि यदि शिक्षकों ने बच्चों पर ध्यान दिया होता तो यह हादसा टल सकता था। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूलों में व्यवस्था सुधारने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश देखा गया।

Read More.. Koderma News: वैदिक मंत्रोच्चार संग मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 11वीं शुरू, JEE-NEET, CLAT, NDA क्लासेज शुरू

सूचना मिलने पर कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More.. JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहां करें सीधा रिजल्ट चेक

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी