Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान
कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में सीबीएसई कक्षा 10 के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कोडरमा: शिक्षण संस्थान मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में कक्षा दशम के सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन प्रो. डॉ. के. पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को मेडल एवं ज्ञानोपयोगी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्रवासियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। यहाँ से शिक्षित होकर विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक एवं विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, गर्व एवं प्रेरणा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
