साहिबगंज रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद के लिए ट्रेनें
साहिबगंज जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मालदा रेल मंडल ने गर्मी के मौसम और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बरहरवा-साहिबगंज होकर विभिन्न बड़े शहरों के लिए चलेंगी।
साहिबगंज: गर्मी की छुट्टियां, आगामी त्यौहार और भीषण गर्मी में सैर-सपाटा पर जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं के मद्देनजर मालदा रेल मंडल ने मालदा टाउन से बरहरवा, साहिबगंज होकर देश के विभिन्न शहरों के लिए 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे साहिबगंज जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मालदा टाउन–आनंद विहार (नई दिल्ली) साप्ताहिक स्पेशल (20 मई से 17 जून, हर बुधवार), मालदा टाउन–मुंबई द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (15 मई से 30 जून, मंगलवार एवं शुक्रवार), मालदा टाउन–सूरत/अहमदाबाद द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (04 मई से 29 जून, सोमवार एवं शुक्रवार), तथा जयपुर एवं पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें (जयपुर: हर बुधवार, पुणे: बुधवार एवं शनिवार) चलाई जाएंगी।

