“उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा

दलित चेतना और संघर्ष को दर्शाती भावपूर्ण रचना

“उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा
IS: AI generated

“उस दौर से इस दौर तक” कविता समाज के संघर्ष, पीड़ा और बदलाव की कहानी को प्रस्तुत करती है। यह रचना बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और दलित समाज के उत्थान को भावनात्मक रूप से दर्शाती है।

राकेश कुमार पंवार

पत्थर की मूर्त से निकल कर, इंसान की दुनिया दिखाई थी।
उस दौर की यारों कथा सुनो, जिसने ये ठोकर खाई थी।।

मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर से, धर्म की आड़ में लंका जलाई थी।
उस दौर में झाँक के देखो यारों, जिसने ये अलख जगाई थी।।

किस्मत की लकीरें फीकी थीं, जब कंगुरा सूना था।
जीने को जिंदगी तो मिली थी, पर आशियाना सूना था।।

ना राम था, ना रहीम था, हर पल का रोना था।
भूख-प्यास मिटाने को, दूसरों के भरोसे जीना था।।

भीम जैसा सूरज अगर निकला ना होता,
दलितों के जीवन में ये उजाला ना होता।।

मर गए होते यूँ ही जुल्म सहकर,
अगर भीम जैसा रखवाला मिला ना होता।।

दलित समाज सुधारक को बाबा साहेब कहते हैं।
जलते दीपक बनकर सदा हमारे दिल में रहते हैं।।

अमीरों का दिया हर अत्याचार सहा था उसने,
फिर भी दो वक्त की रोटी भी कमा ना पाया था।।

अपनी गरीबी के आगे, वो बेबस नजर आया था।
फिर भी दो वक्त की रोटी भी कमा ना पाया था।।

फिर हुआ एक रोज चमत्कार इस धरती पर,
बनकर मसीहा, खुदा धरती पर उतर आया था।।

देश के लिये जिन्होंने विलास को ठुकराया था।
गिरे हुए को जिन्होंने स्वाभिमान सिखाया था।।

जिसने हम सबको तूफानों से टकराना सिखाया था।
देश का वो था अनमोल दीपक, जो बाबा साहब कहलाया था।।

“उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा
राकेश कुमार पंवार
(फाइल फोटो)

 

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Giridih News: भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला, फरार मुखिया और उप प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग उठाई Giridih News: भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला, फरार मुखिया और उप प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग उठाई
Chatra News: बारात लेकर जा रही गाड़ी पलटी, 25 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
Jharkhand High Court का बड़ा एक्शन: JAC पर 25,000 रुपये का लगाया जुर्माना, जानिये क्या है पूरा मामला
Bokaro News: 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, गांव में मातम
साहिबगंज रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन, प्रदेश समिति का गठन
पैसों के लिए हैवान बना देवर, भाभी ने रुपये देने से इनकार किया तो देवर ने कर डाला यह कारनामा
“उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा
Pakur News: जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने सिंदरीसोल चर्च में की प्रार्थना, गुड फ्राइडे पर दिया शांति का संदेश
Sahebganj News: महिला के साथ मारपीट का मामला, 6 लोगों पर केस दर्ज
साहिबगंज सदर अस्पताल में डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप, ओटी असिस्टेंट ने की निष्पक्ष जांच की मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें