Ranchi News: ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स’ में पुलिस कार्रवाई, देर रात जांच से हड़कंप

तेज आवाज में DJ और अवैध गतिविधियों की मिली थी सूचना

Ranchi News: ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स’ में पुलिस कार्रवाई, देर रात जांच से हड़कंप
बार में छापेमारी के दौरान जांच करती पुलिस

रांची के ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स’ बार में देर रात पुलिस ने छापेमारी की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस को बार में तेज आवाज में DJ चलने, ड्रग्स सप्लाई और अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली थी।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस ने लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स बार में छापेमारी की। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री या अवैध गतिविधि के सबूत नहीं मिले, लेकिन अचानक हुई इस रेड से बार में मौजूद लोगों और प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया।

दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि बार में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को ड्रग्स उपलब्ध कराने और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका जताई गई थी। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने बार के स्टॉक की जांच की और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। इसके अलावा, वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और सुरक्षा के मद्देनजर सभी को घर जाने के निर्देश दिए गए।

इस मामले पर कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोय ने रविवार को बताया कि पुलिस को देर रात तक डीजे बजाने और अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं की गहन जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि छापेमारी के दौरान कोई भी संदिग्ध या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।

Read More.. Koderma News: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Read More.. Bokaro News: रामनवमी पर लस्सी-शर्बत वितरण, उमड़ी हजारों की भीड़

Edited By: Mohit Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

“उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा “उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा
Pakur News: जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने सिंदरीसोल चर्च में की प्रार्थना, गुड फ्राइडे पर दिया शांति का संदेश
Sahebganj News: महिला के साथ मारपीट का मामला, 6 लोगों पर केस दर्ज
साहिबगंज सदर अस्पताल में डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप, ओटी असिस्टेंट ने की निष्पक्ष जांच की मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें