Koderma News: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी के नेतृत्व में हुई सफल कार्रवाई

Koderma News: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद, 2 युवक गिरफ्तार
(बरामद मोटरसाइकिलों की तस्वीर)

कोडरमा जिले की डोमचांच पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों (सन्नी कुमार और रितिक कुमार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरोह कोडरमा के अलावा हजारीबाग, गिरिडीह और रामगढ़ जैसे सीमावर्ती जिलों में सक्रिय था। मुख्य आरोपी सन्नी को डोमचांच पेट्रोल पंप के पास चोरी का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

कोडरमा: जिले में मोटरसाइकिल चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी की 10 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। डोमचाच थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना होने के संबंध में राजेश कुमार यादव द्वारा डोमचाच थाना कांड संख्या 38/26 गत 25 मार्च को दर्ज कराया गया था। उक्त कांड का उदभेदन, हेतु पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गुरुवार की संध्या को गठित टीम द्वारा डोमचाच बाजार के आसपास संदिग्धों पर नजर रख जा रही थी। 

डोमचांच पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति को स्पलेंडर मोटरसाइकिल की चोरी का प्रयास करते हुए टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सन्नी कुमार (राणा), उम्र 20 वर्ष, पिता सुरेश राणा, पता जानपुर थाना डोमचांच के रूप में हुई। उक्त पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों आयुष कुमार, पिता सुनील प्रसाद मेहता, पता ढडहा थाना ईचाक, रितिक कुमार, पिता अर्जुन प्रसाद मेहता, पता बोंगा, थाना ईचाक के साथ मिलकर कोडरमा, डोमचांच एवं तिलैया, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगड़ तथा अन्य सीमावर्ती जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 

उसने यह भी स्वीकार किया कि डोमचांच स्थित क्लिनिक के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था। उस मोटरसाइकिल के अलावे अन्य जगहों से चोरी की गई मोटरसाकिल को रितिक कुमार को खपाने के लिए दिया है जो सभी मोटरसाइकिल रितिक कुमार के पास है। तत्पश्चात पुलिस टीम ने रितिक कुमार, पिता अर्जुन प्रसाद मेहता, बोंगा, थाना ईचाक के घर पर छापामारी की और पूछताछ किया। उसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके निशानदेही पर उसके द्वारा छुपा कर रखे गये चोरी का 10 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। छापामारी दल में पुअनि और डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी, पुअनि रामवृक्ष राम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान