Koderma News: पेयजल और बिजली की नियमित आपूर्ति हो: डॉ नीरा यादव

खराब चापानलों को तुरंत ठीक करने की मांग

Koderma News: पेयजल और बिजली की नियमित आपूर्ति हो: डॉ नीरा यादव
(डॉ नीरा यादव)

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने विधानसभा के शून्यकाल में जिले की गंभीर समस्याओं को उठाया। उन्होंने कोडरमा, झुमरीतिलैया और डोमचांच में पेयजल की भारी किल्लत और अनियमित बिजली आपूर्ति पर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने विशेष रूप से 15 मार्च को हुए 24 घंटे के पावर कट का जिक्र करते हुए इसे लचर व्यवस्था बताया और आने वाली गर्मी से पहले निर्बाध बिजली व पानी सुनिश्चित करने की मांग की।

कोडरमा: स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव ने पेयजल और बिजली की नियमित आपूर्ति की मांग की है। बुधवार को विधानसभा के शून्यकाल में विधायक डॉ नीरा यादव ने इलाके में पानी और बिजली संकट को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय कोडरमा, झुमरीतिलैया, डोमचांच समेत पूरे कोडरमा जिले में हमेशा पेयजल की किल्लत बनी रहती है। इधर अनियमित बिजली आपूर्ति से पूरे जिले में त्राहिमाम की स्थिति है। अतः व्यापक जनहित में नियमित पेयजल आपूर्ति करने तथा खराब चापानल को ठीक करने की व्यवस्था के साथ ही कोडरमा जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ताकि आने वाले गर्मी में लोगों को पानी और बिजली नियमित उपलब्ध हो सके। 

विधायक ने कहा कि इन दिनों कोडरमा जिले में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था हो गई है। लगभग पूरे जिले में मेंटेनेंस के नाम पर 15 मार्च को 9 बजे दिन बिजली काटी गई जो 16 मार्च को 9 बजे दी गई। पूरे 24 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। विधायक ने राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगे से ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो और लोगों को बेवजह परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में व्यंजनों की पारंपरिक खुशबू बनेगी विशेष आकर्षण
Koderma News: विवाहिता की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस उपजे कई सवाल 
Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक
Bokaro News: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
Sahebganj News: विधायक ने सदन में उठाई बिजली की समस्या, मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
Pakur News : महिला को झांसे में लेकर तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग