Koderma News: विवाहिता की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस उपजे कई सवाल 

कमरे में नहीं मिले फांसी के साक्ष्य, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप

Koderma News: विवाहिता की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस उपजे कई सवाल 
( मनीषा सिंह)

कोडरमा के नवलशाही थाना अंतर्गत मसमोहना गांव में 25 वर्षीय मनीषा सिंह की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मृतका के पिता चंद्र सिंह (गिरिडीह) ने इसे गला घोंटकर की गई हत्या करार दिया है। पिता के अनुसार, घटनास्थल पर फांसी के कोई निशान नहीं थे और संघर्ष के संकेत (टूटी चूड़ियाँ) मिले हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और आरोपी पति घर से फरार है।

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र स्तिथ क्षेत्र मसमोहना गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा सिंह के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने इसे आत्महत्या न बताते हुए हत्या करार दिया है। मृतका के पिता चंद्र सिंह जो गिरिडीह जिले के बिरनी के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मनीषा का विवाह 2023 में मसमोहना निवासी अबोध सिंह के साथ झारखंड धाम में पूरे धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। शादी के 1 साल बाद उनकी पुत्री ने एक बेटी को जन्म दिया और घर में सब कुछ सामान्य था। 

इधर बीते 1 साल से उनके दामाद अबोध सिंह, उनके परिजन और उनकी पुत्री मनीषा के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के साथ उसके ससुराल वाले लगातार अभद्र व्यवहार करते थे जिससे उनकी पुत्री लगातार परेशान रहती थी। इधर 2 दिन पहले 16 मार्च को उनकी बात उनकी पुत्री से हुई थी, इस दौरान उन्होंने अपने पिता को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की आप बीती सुनाई थी, जिसपर उन्होंने अपनी पुत्री को सबकुछ ठीक-ठाक करने का आश्वाशन दिया था। 

इसी बीच 17 मार्च को उनकी पुत्री का दिन भर में तीन से चार बार फोन आया और उसने बताया कि उसके पति फिर से उसके साथ विवाद कर रहे हैं। जिस पर मैंने दामाद से बात की तो उन्होंने कहा कि आपकी बेटी मुझे परेशान कर रही है। जिस पर मैंने उन्हें समझाया कि मैं आता हूं और बात करता हूँ।  इसी बीच 17 मार्च की शाम को करीब 5:00 बजे उनका फोन आया कि आपकी पुत्री की तबीयत खराब है, आप जल्द से जल्द कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचे। और सदर अस्पताल पहुँचने पर पता चला कि मेरी पुत्री ने फांसी लगा ली है। हालांकि जब हमने जांच पड़ताल शुरू की तो जिस कमरे में मेरी पुत्री द्वारा फांसी लगाए जाने की बात कही गई थी उस कमरे से ना तो कोई रस्सी बरामद हुआ ना ही पंखे पर और ना ही मेरी पुत्री के गले पर कोई निशान है। 

इसके बाद जब हमने मनीषा के ससुराल के बाकी कमरों की छानबीन की तो इस दौरान उसके घर के बरामदे में उसके हाथों की चूड़ियां जमीन पर टूटी व बिखरी पड़ी थी। जिससे हमें संदेह हुआ कि हमारी पुत्री के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की है और हमें पूरा यकीन है कि उनलोगों ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट कर उसका गला घोंट कर उसकी जान ले ली है। उन्होंने कहा की पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। इधर घटना के बाद से मृतका के पति अबोध सिंह घर से फरार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं। नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि यह आत्महत्या हैं या हत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा, लेकिन अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला हैं जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें Pakur News: गणपुरा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Pakur News: छप्पर उड़ा, जिंदगी उजड़ी! महेशपुर के वृद्ध परिवार पर टूटा कहर
Hazaribagh News: VBU और उच्च शिक्षा निदेशालय के बीच MoU: 'सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस' बनेगा विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव व पतरातू को अनुमंडल बनाने का किया मांग
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया बिजली संकट
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा