Koderma Sadar Hospital
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत घोसकेडीह गांव में शनिवार को जामुन तोड़ने के दौरान वज्रपात होने से 14 वर्षीय अभिनीत उर्फ विशाल की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य बच्चा सतीश यादव भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत

Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में सोमवार शाम घर के अंदर बर्तन मांज रही 15 वर्षीय छात्रा अंकिता कुमारी की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कोडरमा के मरकच्चो थाना अंतर्गत प्रेम नगर में रवानी होटल में हुए मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने 6-7 मोटरसाइकिलों से आकर 31 वर्षीय अनीश सिंह के घर पर धावा बोल दिया। परिजनों के सामने ही उसे बेरहमी से पीटकर और फर्श पर पटककर घायल कर दिया गया, जिसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, स्कूल से लौटे मासूम ने देखी मां की लाश

Koderma News: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, स्कूल से लौटे मासूम ने देखी मां की लाश कोडरमा थाना क्षेत्र की मिटको कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका नेहा राज का पति शंभू राणा जब काम पर था, तब घर लौटे उनके बेटे ने मां का खून से लथपथ शव देखा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ अनिल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: अपर मुख्य सचिव ने करमा मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Koderma News: अपर मुख्य सचिव ने करमा मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल का किया निरीक्षण झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कोडरमा का दौरा कर जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन करमा मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ-साथ 'इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी' का उद्घाटन किया। अधिकारियों को आईसीयू चालू करने और एसएनसीयू की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: शादी समारोह में पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

Koderma News: शादी समारोह में पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल कोडरमा के ध्वजाधारी धाम में शनिवार रात शादी के दौरान बारातियों के खाने की व्यवस्था को लेकर वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर कुर्सियां चलीं, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। वधू के पिता विजय सिंह ने आरोप लगाया कि तय शर्तों के उल्लंघन पर वर पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद पिता ने शादी तो संपन्न करा दी, लेकिन बेटी की विदाई रोकते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग कोडरमा जिले में हाथियों का आतंक चरम पर है, जहाँ पिछले 10 दिनों के भीतर 4 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में, कोडरमा थाना क्षेत्र के पथडीहा में हाथी के हमले से घायल मरकच्चो निवासी उपेंद्र साव (35 वर्ष) ने रविवार को सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वन विभाग हाथियों को भगाने में अब तक नाकाम रहा है। डोमचांच रेंजर ने मृतक के परिजनों को ₹25,000 की तत्काल सहायता प्रदान की है और ₹4 लाख का कुल मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत

Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत कोडरमा: थाना अंतर्गत लोचनपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को 42 वर्षीया सुनीता देवी (पति मुकेश यादव) अपने खेत में गेहूं की फसल उठाने गई थी। इसी दौरान फसल के बीच...
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: हाथी के उत्पात से लोग परेशान, मुर्गी फार्म में मचाई तबाही

Koderma News: हाथी के उत्पात से लोग परेशान, मुर्गी फार्म में मचाई तबाही कोडरमा थाना क्षेत्र के पथलडीहा गांव में बीती रात एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड से बिछड़े इस हाथी ने एक स्थानीय होटल में तोड़फोड़ की और वहां सो रहे कर्मी उपेंद्र साव को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण घायल को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। साथ ही, हाथी ने एक मुर्गी फार्म को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। पिछले दो हफ्तों में हाथियों द्वारा कई लोगों और मवेशियों की जान लेने से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज

Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज कोडरमा सदर अस्पताल ने मार्च 2026 में स्वास्थ्य सेवाओं के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अस्पताल में कुल 12,890 मरीजों का ओपीडी उपचार किया गया, जबकि प्रसूति विभाग में 392 सफल डिलीवरी दर्ज की गईं। अस्पताल प्रबंधन लगातार गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: 'रफ्तार का कहर': तीन हादसों ने छीनी एक जिंदगी, 16 श्रद्धालुओं का लहू सड़कों पर बहा

Koderma News: 'रफ्तार का कहर': तीन हादसों ने छीनी एक जिंदगी, 16 श्रद्धालुओं का लहू सड़कों पर बहा कोडरमा जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। कोडरमा घाटी के नौवां माइल पर एक अनियंत्रित हाईवा ने बिहार से रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की तीन कारों को रौंद दिया। वहीं चिगलावर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीसरी घटना महतोअहरा में हुई, जहाँ अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों का ऑटो पलटा, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक

Koderma News: घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों का ऑटो पलटा, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक कोडरमा जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत ढाब पांडेयबारा रोड पर गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मुंबई से लौट रहे 5 प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जो हजारीबाग के चौपारण के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों, कुनी भुइयाँ और देवकी कुमार, को रिम्स (रांची) रेफर किया गया है। घटना सुबह 5 बजे की है जब मजदूर कोडरमा स्टेशन से अपने गांव जा रहे थे।
Read More...

Advertisement