Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत

परिजनों का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत

कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में सोमवार शाम घर के अंदर बर्तन मांज रही 15 वर्षीय छात्रा अंकिता कुमारी की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के अंदर बर्तन मांज रही एक नाबालिग युवती की अचानक से कुएं के पास गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अंकिता कुमारी (15 वर्ष, पिता संजय मेहता) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता संजय मेहता ने बताया कि सोमवार की शाम अंकिता घर के अंदर ही स्थित कुएं पर बर्तन मांज रही थी। इसी दौरान उसे अचानक से चक्कर आने लगा और पल भर में ही कुएं के पास रखे एक सिलवट के ऊपर सिर के बल गिर गई। 

जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोटें आई और उसके सिर तथा नाक से काफी खून बहने लगा। अंकिता के गिरने की आवाज सुनते ही परिजन कुएँ की ओर दौड़े और बिना विलंब के घायल अंकिता को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर गए। जहां जांचोपरांत मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस द्वारा परिजनों का बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच भी की जा रही है। मृतका के भाई निशांत ने बताया कि अंकिता को काफी लंबे समय से चक्कर आने की बीमारी थी, जिसका इलाज लगातार चल रहा था। अभी हाल ही में उसका इलाज स्थानीय एक अस्पताल में करवाया गया था। इधर घटना के पश्चात अंकिता के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकिता कक्षा 9 की छात्रा थी और अगले वर्ष वह 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाली थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची