Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम को सफलता

Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
(डहुगुटू हत्या आरोपी गिरफ्तार)

खूंटी पुलिस ने डहुगुटू गांव के चर्चित सागर मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खूंटी: पुलिस ने डहुगुटू गांव में 24 जुलाई को हुए युवक की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 24 जुलाई को खूंटी थाना क्षेत्र के डहुगुटू गांव स्थित सरना टांड़ की झाड़ियों से ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा (30) का शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी के फर्दबयान के आधार पर खूंटी थाना में दर्ज मामले की जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जोटो तिर्की उर्फ सेलाय (19) और कुबडू कुम्बाटोली हटिया (तुपुदाना), को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में जोटो तिर्की ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी की भूमिका की भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुक्ता कुमारी से पूछताछ की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों ने मिलकर सागर मुंडा की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सरना टांड़ की झाड़ियों में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दौली, गमछा, घटना के समय पहने गए कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश