Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की

Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रामसिंगार ओझा के निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

साहिबगंज: जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रामसिंगार ओझा के निधन से पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

रामसिंगार ओझा जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। वे संगठन के हर कार्यक्रम में पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ शामिल होते थे और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे। अपनी सादगी, ईमानदारी, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवाभाव के कारण वे सभी के बीच अत्यंत सम्मानित थे।

जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामसिंगार ओझा का निधन जिला कांग्रेस कमिटी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे संगठन के ऐसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ जीवनभर कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उनका जाना हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद है। संगठन उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।
 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य अनुकूल मिश्रा ने कहा कि रामसिंगार ओझा कांग्रेस की विचारधारा के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने कभी पद या प्रतिष्ठा की चिंता नहीं की, बल्कि संगठन को मजबूत बनाना ही अपना कर्तव्य माना। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

वहीं, जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सरफराज आलम ने कहा कि रामसिंगार ओझा का निधन केवल कांग्रेस परिवार की ही नहीं, बल्कि मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। मुझे हमेशा उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा। चुनाव के दौरान उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर मेरे पक्ष में प्रचार किया और लोगों से समर्थन की अपील की थी। उनका स्नेह और अपनापन हमारे लिए अमूल्य धरोहर है।
जिला कांग्रेस कमिटी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पाकुड़ विधानसभा की विधायिका निसात आलम, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम, प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अनिल पांडे, जिला महासचिव सुनील पासवान, नित्यानंद गुप्ता, जिला सचिव जामुन दास सहित जिला कांग्रेस कमिटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश