Jharkhand Congress
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी सुदीब्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने भी सभा को संबोधित करते हुए सुदीब्य कुमार सोनू के साथ अपने आत्मीय संबंधों और उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिका को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Read More...
समाचार  राज्य  लोहरदगा  झारखण्ड 

खनन बिल के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी

खनन बिल के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी लोहरदगा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन बिल के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखेर भगत ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खनिज संपदा पर राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार

07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 7 सितंबर 2026 को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर झारखंड कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रांची कांग्रेस भवन में 1 से 3 सितंबर तक विभिन्न अग्रणी संगठनों और विभागों की कार्यकारिणी बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की रणनीति और भागीदारी पर चर्चा की जाएगी।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा खबर   हजारीबाग  झारखण्ड 

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल हजारीबाग में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि खनिजों पर सेस हटाए जाने से झारखंड की स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। पटेल ने दावा किया कि विधेयक से राज्य को हर वर्ष 15 से 16 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।
Read More...
समाचार  राज्य  हजारीबाग  झारखण्ड 

Hazaribagh News: कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक, 27 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Hazaribagh News: कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक, 27 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति हजारीबाग के जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि 27 अगस्त के कार्यक्रम में अयोध्या मंदिर के लिए किए गए चंदे से जुड़े सवाल, जवाबदेही और खान एवं खनिज विधेयक 2026 से संबंधित झारखंड के हितों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष बरकतउल्ला खान की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  पाकुड़  झारखण्ड 

पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर

पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर पाकुड़ में कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में हुई। विधायक निसात आलम की मौजूदगी में संगठन मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार

हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त 2026 को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी

Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी मांडर के ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद सुखदेव भगत और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में बूथ से लोकसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सक्रिय एवं जवाबदेह कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि

Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रीकुंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा फहराएंगे।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी

Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए आरएसएस के ऐतिहासिक रुख पर सवाल उठाए। नायक ने आरोप लगाया कि संघ मुख्यालय पर लंबे समय तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया और संगठन के वैचारिक इतिहास में तिरंगे को लेकर विरोध दर्ज रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश

JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा राहुल गांधी और हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।
Read More...

Advertisement