Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में फहराएंगे तिरंगा।
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रीकुंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा फहराएंगे।
साहिबगंज: बरहरवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा 15 अगस्त 2026 को श्रीकुंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे शुरू होगा। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम उपस्थित रहकर तिरंगा फहराएंगे।
बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं। साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की आजादी के लिए प्राण देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Related Posts


Latest News







