Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न

महिला आर्टिजंस के लिए बनेगा अलग स्टोर रूम

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
(विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर बैठक)

हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 17 सितंबर 2026 को इसके उद्घाटन की तिथि तय की गई। बैठक में 832 पंजीकृत कारीगरों के प्रशिक्षण, स्टोर रूम व चहारदीवारी निर्माण और 16.50 लाख रुपये के राज्यांश फंड के पत्राचार हेतु निर्देश दिए गए।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विष्णुगढ़ स्थित ब्रॉन्ज क्लस्टर की प्रगति, आर्टिजंस के प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाओं एवं आगामी उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त ने ब्रॉन्ज क्लस्टर का उद्घाटन आगामी 17 सितंबर 2026 को कराने का निर्देश दिया। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों एवं समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए।

Jharkhand Govt Ad
बैठक में जानकारी दी गई कि विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर में वर्तमान में 832 आर्टिजंस कार्यरत हैं, जिनमें से 63 आर्टिजंस को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। शेष आर्टिजंस को आवश्यक मशीनों की उपलब्धता के उपरांत प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा क्लस्टर में कार्यरत महिलाओं के लिए स्टोर रूम तथा क्लस्टर परिसर की चहारदीवारी निर्माण की आवश्यकता से उपायुक्त को अवगत कराया गया। इस पर उपायुक्त ने आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से उक्त कार्यों को यूनाइटेड फंड से कराने पर सहमति प्रदान की।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्यांश मद की 16.50 लाख रुपये की राशि का प्रस्ताव लंबित है, जिसे मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विभाग द्वारा वर्ष 2023 में उद्योग निदेशालय को भेजा गया था। इस संबंध में उपायुक्त ने जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक शंभू शरण बैठा को आवश्यक विभागीय पत्राचार करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: कटकमसांडी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, हादसे में तीन लोग गंभीर घायल

उपायुक्त ने कहा कि ब्रॉन्ज क्लस्टर स्थानीय कारीगरों के कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं पारंपरिक धातु शिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्लस्टर के प्रभावी संचालन एवं आर्टिजंस को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक में समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Giridih News: जमुआ में 15 दिनों से जारी धरना को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया का समर्थन
Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें
JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए
Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता