Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

चार राज्यों के 1400 छात्र हुए शामिल

Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
(डीपीएस बोकारो गणित प्रतियोगिता)

दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में आयोजित 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने 45 विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में चार राज्यों के 1400 प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को विनर्स ट्रॉफी सौंपी गई।

बोकारो: भारत आविष्कारकों की धरती रही है, जहां आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ व ज्योतिषविद हुए हैं। प्राचीन ज्योतिष व गणित विज्ञान आज की तुलना में काफी आगे था। उस दौर में आज की तरह मोबाइल, गूगल जैसी कोई सहायक तकनीक या सुविधा नहीं थी, फिर भी हमारे हमारे पुरोधा सोचते थे, खोज करते थे और लिखते थे। उनमें युवा ही सबसे अधिक थे। 

विद्यार्थियों में भी उन्हीं की तरह वास्तविक ज्ञान के प्रति भूख जरूरी है। बच्चे अपनी क्षमता को पहचानें और उसे निखारकर आर्यभट्ट की तरह बनें, जिससे कि पूरा संसार उन पर गर्व कर सके। ये बातें बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में आयोजित आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। 

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने दशमलव एवं बाइनरी सिस्टम की खोज सहित आर्यभट्ट के अन्य योगदानों तथा सभ्यतावार गणित के क्रमिक विकास की यात्रा पर भी प्रकाश डाला। पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने डीपीएस बोकारो द्वारा वर्ष 1988 से लगातार आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की। उक्त सम्मान समारोह के तहत डीपीएस बोकारो द्वारा विगत 37 वर्षों से आयोजित की जा रही आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता (एएमसी) के विद्यालयवार एवं ओवरऑल 45 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

इनमें झारखंड-बिहार सहित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिभागी भी शामिल रहे। इन राज्यों के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 1400 विद्यार्थियों ने जूनियर, मिडिल और सीनियर कैटेगरी में भाग लिया था। ओवरऑल जूनियर में 15, मिडिल में 19 और सीनियर में 11 विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए। तीनों ही कैटेगरी में डीपीएस बोकारो का ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, परंतु मेजबान विद्यालय होने के नाते खिताब प्रतियोगिता के निकटवर्ती प्रतिभागी विद्यालय को सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

इसके तहत जूनियर और मिडिल कैटेगरी में हेम शीला मॉडल स्कूल, दुर्गापुर तथा सीनियर वर्ग में चिन्मय विद्यालय, बोकारो को विनर्स ट्रॉफी सुपुर्द की गई। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रिय रंजन एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने ट्रॉफी एवं स्थानानुसार पारितोषिक राशि का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व, आरंभ में सभी का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं तथा उत्कृष्टता का यह क्रम आगे भी बरकरार रखने की प्रेरणा दी। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा

उन्होंने डीपीएस बोकारो द्वारा गणित में बच्चों की तार्किक क्षमता और उनके कौशल को परखने के लिए साढ़े तीन दशक से भी अधिक समय से अनवरत आयोजित की जा रही आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता के उद्देश्य व महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गणित आज के डेटा साइंस के पीछे की भाषा है। इस विषय के प्रति विद्यार्थियों में भय खत्म कर रुचि व आनंद जगाना इस प्रतियोगिता का ध्येय रहा है।  

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य-संगीत की अपनी मनोरम प्रस्तुतियों से सबकी भरपूर सराहना पाई। मुख्य अतिथि के हरित स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत सुमधुर स्वागत गान तथा विद्यालय गीत की सुरीली प्रस्तुति के बाद विद्यालय के जमुना सदन के छात्र-छात्राओं की टोली ने पूर्वोत्तर भारत के लोक-शास्त्रीय मणिपुरी नृत्य और रूस के कलिनका डांस का सुंदर सम्मिश्रण प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

समारोह के दौरान डीपीएस बोकारो की ओर से निःशुल्क संचालित महिला-स्वावलंबन केन्द्र- कोशिश में सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कई महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीआई रंजन ने सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. गंगवार ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंटकर एवं शॉल अलंकृत कर सम्मानित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न