Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

भूमि विवाद और राजस्व मामलों पर विशेष दिशा-निर्देश

Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
(बोकारो डीसी लोक संवाद)

बोकारो समाहरणालय में आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने 45 जनशिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (लोक संवाद) में उपायुक्त  अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 45 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में सेक्टर 1सी निवासी  सोनू मिश्रा ने रांची में आयोजित होने वाले 70वें नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 में कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छा उपायुक्त के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी  हेमलता बून को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित कर सोनू मिश्रा का आवश्यक प्रपत्र भरवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, आपूर्ति, कल्याण एवं विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े मामलों  पर भी सुनवाई हुई।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रिस्पॉन्सिव एवं नागरिक केंद्रित प्रशासन की अवधारणा के अनुरूप कार्य कर रहा है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस
Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक और आस्था का संगम, लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के एथलीटों ने जिला स्तर पर जीते 16 शानदार पदक
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, तेनुघाट में जवानों और छात्रों ने किया अभ्यास
Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन
Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा
Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई