Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के एथलीटों ने जिला स्तर पर जीते 16 शानदार पदक
मेहनत और अनुशासन से मिली यह शानदार जीत
बोकारो में आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया ने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते। सभी स्वर्ण व रजत पदक विजेता अब 21-22 अगस्त को धनबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
बोकारो: पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया ने खेल के क्षेत्र में एक बार फिर परचम लहराया है। 9-10 अगस्त को बोकारो में हुई जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य शामिल हैं। 330 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
अंडर-12 में सत्यम व गोपाल महतो ने 60 मीटर में स्वर्ण और लंबी कूद में कांस्य, जबकि रौनक कुमार ने लंबी कूद में रजत और 60 मीटर में कांस्य जीता। अंडर-14 में इशिका सहाय ने ट्रायथलॉन में रजत और देवांग सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-16 में श्रुति कुमारी ने शॉट पुट और आशीष यादव ने 60 मीटर में रजत जीता।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









