Bokaro News: सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में DPS के छात्रों का जलवा

76 स्कूलों के 350 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला

Bokaro News: सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में DPS के छात्रों का जलवा
(डीपीएस बोकारो टेबल टेनिस)

रांची में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में DPS बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। उत्कृष्ट खेल के दम पर आइवी दास, पीयूष कुमार और स्कूल की तीन टीमों ने गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

बोकारो: रांची में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्कूल के दो विद्यार्थियों - आइवी दास और पीयूष कुमार ने आगामी अक्टूबर 2026 में गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

इसके साथ ही विद्यालय की अंडर-14 गर्ल्स, अंडर-19 गर्ल्स तथा अंडर-19 बॉयज की तीन टीमों ने भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है। मंगलवार को विद्यालय की  सभा में प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनकी हौसला अफजाई की।

Jharkhand Govt Ad
अंडर-19 बॉयज टीम स्पर्धा में निशांत, पीयूष कुमार, बिशायन पॉल एवं हरमीत सिंह की टीम ने रजत पदक के साथ प्रथम उपविजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। इसमें पीयूष कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। इसी प्रकार, अंडर-19 गर्ल्स टीम स्पर्धा में आइवी दास, देवांशी सिन्हा एवं श्रेयसी की टीम ने रजत पदक के साथ प्रथम उपविजेता का स्थान पाया, जिसमें आइवी दास ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। 

अंडर-14 गर्ल्स टीम की स्पर्धा में ईशान्वी शिवा, स्वधा प्रियवि एवं आद्या लिशा ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाते हुए प्रथम उपविजेता का खिताब पाया। इसके अलावा, अंडर-14 बॉयज टीम के प्रांजल कुमार, अध्यांश कश्यप, प्रशांत भूषण एवं शिवांश राज तथा अंडर-17 बॉयज टीम में अंकित कुमार पटेल, आकर्ष कुमार, पार्थ आयुष्मान एवं रयान शान ने अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक के साथ द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार प्राप्त किया। क्लस्टर- 3 की उक्त प्रतियोगिता में 76 विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: अपहरण के आरोप से पलटी पत्नी, मामला बना चर्चा का विषय

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना भी विकसित करते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और खेल भावना के साथ यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी अक्टूबर में गुजरात में होने वाले नेशनल्स में भी ये छात्र अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं राज्य का मान बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान
JPSC विवाद: JPSC धांधली मामले में अभ्यर्थियों की मांगे नहीं मानी तो जेन-जी ग्रुप पहुंचेगा झारखंड : महेंद्र प्रसाद मंडल
JPSC विवाद: सुदिव्य कुमार बोले- छात्रों से बातचीत के बाद होगा निर्णय, CBI जांच पर सरकार करेगी विचार
Ranchi News: झारखंड सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों का मुद्दा उठाने की अपील, 81 विधायकों से सिविल सोसाइटी की मांग
JPSC Politics: झारखंड विधानसभा के बाहर NDA का हंगामा, JPSC-JSSC और CGL की CBI जांच की मांग
JPSC विवाद:JPSC-JSSC विवाद पर जयराम महतो का सरकार पर हमला, 14वीं JPSC PT रद्द करने की मांग
Viral news : पवन सिंह से अलगाव के बीच ज्योति सिंह बोलीं- 'मुझे बच्चा चाहिए', IVF को लेकर चर्चाएं तेज
JPSC विवाद: JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन तेज, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान
Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र के पहले दिन हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
Netflix India के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी और टेड सारंडोस ने साझा किया बड़ा विजन
Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत