Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान

आयुष्मान आरोग्य मंदिर गणपुरा में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर गणपुरा में माताओं को स्तनपान और शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी।

पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरदार जाट ने बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को मां का पहला पीला और गाढ़ा दूध अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छह महीने तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है।

पाकुड़: पाकुड़िया गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर गणपुरा के तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और माताओं को शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरदार जाट ने बताया कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद, यानी एक घंटे के भीतर, मां का पहला पीला और गाढ़ा दूध पिलाना अत्यंत आवश्यक होता है। यह दूध शिशु के बेहतर शारीरिक विकास के लिए बेहद उपयोगी है और एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिशु के जन्म से लेकर छह महीने तक केवल और केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए, इस दौरान बच्चे को पानी या अन्य कोई बाहरी चीज देने की आवश्यकता नहीं होती है।

Jharkhand Govt Ad
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सचेत करते हुए कहा कि मां का दूध न मिलने से बच्चों में निमोनिया और दस्त (डायरिया) जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है, जो कई बार नवजात के लिए जानलेवा साबित होता है। इसलिए समय पर स्तनपान कराकर बच्चों को इन जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है।

गनपुरा गांव में आयोजित इस जागरूकता अभियान में सहिया दीदी पुष्पा देवी, सेविका नीतू कुमारी तथा एएनएम अनुपम कुमारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और घर-घर जाकर तथा समूह में महिलाओं को बच्चों के सही पोषण और देखभाल के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
Sahibganj News: टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता अभियान, सीएचसी में बांटे गए फूड पैकेट
Shravani Mela 2026: महिला कांवरियों के लिए देवघर प्रशासन की अनूठी पहल, मातृत्व विश्राम गृह में मिल रही हर जरूरी सुविधा
Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Sahibganj News: बारिश आते ही तालाब बन जाता है बरहरवा का बिंदु धाम पथ,8 महीने पहले बनी करोड़ों की नाली भी निकासी में फेल
Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान
JPSC विवाद: JPSC धांधली मामले में अभ्यर्थियों की मांगे नहीं मानी तो जेन-जी ग्रुप पहुंचेगा झारखंड : महेंद्र प्रसाद मंडल
JPSC विवाद: सुदिव्य कुमार बोले- छात्रों से बातचीत के बाद होगा निर्णय, CBI जांच पर सरकार करेगी विचार
Ranchi News: झारखंड सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों का मुद्दा उठाने की अपील, 81 विधायकों से सिविल सोसाइटी की मांग
JPSC Politics: झारखंड विधानसभा के बाहर NDA का हंगामा, JPSC-JSSC और CGL की CBI जांच की मांग
JPSC विवाद:JPSC-JSSC विवाद पर जयराम महतो का सरकार पर हमला, 14वीं JPSC PT रद्द करने की मांग
Viral news : पवन सिंह से अलगाव के बीच ज्योति सिंह बोलीं- 'मुझे बच्चा चाहिए', IVF को लेकर चर्चाएं तेज