Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
एसडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल
सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली दावा-आपत्ति प्रक्रिया, No Mapping और Anomalies से संबंधित नोटिस जारी करने की जानकारी दी गई। साथ ही Rationalization के तहत 159-डाक बंगला, सिमडेगा में नया मतदान केंद्र बनाने की घोषणा की गई।
सिमडेगा: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सिमडेगा की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को 5 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक चलने वाली दावा-आपत्ति अवधि की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान No Mapping एवं Anomalies से संबंधित नोटिस जारी किए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची में त्रुटियों का समय रहते निराकरण किया जा सके।

बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सिमडेगा एवं कुरडेग, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पाकरटांड सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी दलों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई।









