Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

संस्थान की पांच टीमों के बीच 10 दिनों तक होंगे रोमांचक मुकाबले

Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में KPL का शुभारंभ

राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय कोडरमा प्रीमियर लीग (KPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्राचार्य राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में संस्थान की पांच टीमों ने भाग लिया।

कोडरमा: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा के प्राचार्य राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्थान परिसर में 10 दिवसीय 'कोडरमा प्रीमियर लीग (KPL)' क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान की विभिन्न शाखाओं की पांच टीमों—बाइनरी ब्लास्ट, इलेक्ट्रो कोडर्स, ब्लैक डायमंड, पाइथन-11 एवं अल्फा स्ट्राइकर्स—ने भाग लिया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्थान के वरीय व्याख्याता डॉ. उमेश कुमार ने रिबन काटकर तथा बल्लेबाजी कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग विकसित करने का सशक्त माध्यम भी है।

Jharkhand Govt Ad
संस्थान के खेल प्रभारी संतोष कुमार ने छात्र-खिलाड़ियों को अनुशासन, समयपालन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा प्रत्येक खिलाड़ी को अपने आचरण से संस्थान का गौरव बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

इसके उपरांत डॉ. उमेश कुमार ने पाइथन-11 के कप्तान विजय कामरान तथा अल्फा स्ट्राइकर्स के कप्तान विश्वनाथ रवानी के बीच टॉस कराकर प्रथम मैच का शुभारंभ कराया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने अपने संदेश में कहा, "खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। मुझे विश्वास है कि 'कोडरमा प्रीमियर लीग' के माध्यम से छात्र न केवल अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, बल्कि खेल भावना, आपसी सौहार्द और अनुशासन का भी श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़ें: Koderma News: जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने प्रशिक्षण का किया उद्घाटन

इस अवसर पर संस्थान के व्याख्यातागण सोहन टोपो, मनोज यादव, भूपेंद्र कुमार, संजय कुमार, अखिलेश कुमार एवं हीरालाल कुमार तथा सहायक कर्मचारी आदित्य भगत, अभिषेक कुमार, पंकज यादव एवं विक्की यादव सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह, जोश एवं खेल भावना के वातावरण में संपन्न हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Giridih News: SIR-2026 अभियान तेज, गिरिडीह में ELC नोडल पदाधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश Giridih News: SIR-2026 अभियान तेज, गिरिडीह में ELC नोडल पदाधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश
Book Review: छऊ की देह, आत्मा और परंपरा का समग्र वितान प्रस्तुत करती है यह पुस्तक
विश्व आदिवासी दिवस विशेष: बदलते झारखंड में आदिवासी समाज, संस्कृति से विकास की नई राह तक
Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश
Golmaal 5 Release: दिसंबर 2026 में प्रभास की 'फौजी' से भिड़ सकती है अजय देवगन की फिल्म
Aryabhatta Ka Zero Review: हिमांश कोहली ने दमदार अभिनय से जीता दिल
Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Koderma Premier League: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Sahibganj News: 7-8 अगस्त को साहिबगंज रूट प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग और परिचालन
Student Protest: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों को कांग्रेस का समर्थन
JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
Sahibganj News: टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता अभियान, सीएचसी में बांटे गए फूड पैकेट