Koderma News: जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने प्रशिक्षण का किया उद्घाटन
सहिया और एएनएम की भूमिका रहेगी अहम
कोडरमा में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार की उपस्थिति में चिकित्सा पदाधिकारियों एवं नोडल कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. वाई. सोमशेखर रेड्डी ने कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों, जांच प्रक्रियाओं और विकलांगता प्रबंधन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
कोडरमा: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) का प्रशिक्षण की शुरुआत जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, कोडरमा डॉ रमण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ रमण ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता के साथ करें ताकि क्षेत्र में सहिया एवं एएनएम द्वारा लाए गए कुष्ठ के संदिग्ध मरीजों का आरंभिक लक्षणों के साथ उपचार शुरू हो सके। देर से उपचार होने पर कुष्ठ मरीजों में विकलांगता आ जाती है।
राज्य से आए प्रशिक्षक डॉ वाई. सोमशेखर रेड्डी ने प्रशिक्षण देते हुए कुष्ठ के, ग्रेड 1, ग्रेड 2 डिसएबिलिटी, स्कोर, उपचार, विकलांगता प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कुष्ठ मरीज को बुलाकर सभी चिकित्सकों की लेप्रोसी जांच के बारे में बताया गया। राज्य से आए प्रशिक्षक के रूप में डॉ सोमशेखर रेड्डी, डॉ गौतम, कामदेव बेसरा मौजूद थे।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







