Sahibganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026: साहिबगंज और राजमहल में होंगे लंबित मामलों का निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लोगों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की

Sahibganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026: साहिबगंज और राजमहल में होंगे लंबित मामलों का निपटारा
12 सितंबर को साहिबगंज और राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न सुलहनीय मामलों का निःशुल्क निपटारा किया जाएगा।

साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को साहिबगंज और राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस दौरान दीवानी, बैंक, चेक बाउंस, पारिवारिक, श्रम, वाहन दुर्घटना, राजस्व, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न सुलहनीय मामलों का निःशुल्क एवं त्वरित निपटारा किया जाएगा।

साहिबगंज: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के तत्वावधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
प्राधिकार द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, अदालत सुबह 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर, साहिबगंज और व्यवहार न्यायालय परिसर, राजमहल में कार्य समाप्ति तक चलेगी।

लोक अदालत में निःशुल्क, सुलभ और शीघ्र न्याय के उद्देश्य से सभी प्रकार के दीवानी मामले, राजस्व संबंधी मामले, भू-अधिग्रहण से संबंधित मामले, सुलहनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित मामले रखे जाएंगे। इसके अलावा बैंक सर्टिफिकेट केस, वैवाहिक पारिवारिक मामले, श्रम संबंधित मामले, वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले, बिजली विभाग, वन विभाग, माप-तौल विभाग से संबंधित मामले, विवाद पूर्व निस्तारण योग्य मामले और अन्य सुलहनीय मामलों को भी रखा जाएगा।

Jharkhand Govt Ad
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आपसी सुलह के माध्यम से अपने लंबित मामलों का निपटारा कराएं। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवस में व्यवहार न्यायालय, साहिबगंज स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार या अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, राजमहल से संपर्क किया जा सकता है।

 इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर, साहिबगंज- 9471521725, राजमहल - 8755070706 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस लोक अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अखिल कुमार, उपाध्यक्ष सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे और सदस्य सह पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह करेंगे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: पूर्वी जामनगर में पीएम आवास योजना पर बैठक, पारदर्शिता पर जोर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल
Deoghar News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान
Koderma News: तिलोकरी में ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप
झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से है चिपकी, छात्रहित से इन्हें कोई सरोकार नहीं: आदित्य साहू
Jharkhand Politics: लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है विधानसभा, बोले रबींद्र नाथ महतो
Pakur Crime News: लिट्टीपाड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन
IND W vs SA W: दौरे का बदला शेड्यूल, टेस्ट और वनडे के साथ जुड़ी टी-20 सीरीज
Politics: चुनाव नहीं... फिर क्यों देशभर में उतर रही है Cockroach Janata Party? सितंबर से शुरू होगा 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान
Sahibganj News: राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, मंत्री संजय यादव का आश्वासन
Sahibganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026: साहिबगंज और राजमहल में होंगे लंबित मामलों का निपटारा
Global Business: होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दांव, क्या महंगा होने वाला है दुनिया का कारोबार?