Deoghar News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान
समारोह में सामाजिक संस्थाओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को किया गया सम्मानित।
मधुपुर के अग्रसेन भवन में रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन अनुप कुमार गुटगुटिया ने अध्यक्ष और रोटेरियन प्रसाद चटर्जी ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब के योगदान की सराहना की।
देवघर: मधुपुर शहर के कुंडों बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार को रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3250 के अंतर्गत 24वें इंस्टॉलेशन कम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान सेवा,नेतृत्व एवं जनकल्याण के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग थीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन रवि चुरिवाला तथा असिस्टेंट गवर्नर (ज़ोन-Vll) उपस्थित रहे। समारोह में रोटेरियन अनुप कुमार गुटगुटिया ने वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष तथा रोटेरियन प्रसाद चटर्जी ने सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन प्रकाश चमड़िया एवं निवर्तमान सचिव रोटेरियन विवेक बथवाल ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि अनु नारंग ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाना है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम से सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि रवि चुरिवाला ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना प्रत्येक रोटेरियन का दायित्व है और मधुपुर क्लब इस दिशा में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में रोटेरियन रितेश कुमार मोदी,रोटेरियन डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. राकेश बेदिया, दीपक डालमिया, मनोज डालमिया, जोसेफ पोनराज, शेखर सुमन, अंकित लक्षीरामका, देवानंद प्रकाश, शीला पोनराज, कमल सिंघानिया, चुन्नीलाल पटेल, मुकेश अग्रवाल, रोहित लाल मियां, रोहित अग्रवाल, प्रतीक डालमिया, गौरव मोदी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। लायंस क्लब मधुपुर के अध्यक्ष सुमंत गुटगुटिया, कोषाध्यक्ष अटल चौरसिया, चेयरपर्सन प्रेम पाठक एवं बीनोद लक्षीरामका की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Related Posts


Latest News







