Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन

शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी दूर करने की उठाई गई मांग

Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन
झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने SKMU कुलसचिव अब्दुल सत्तार को मधुपुर के छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने SKMU दुमका के कुलसचिव अब्दुल सत्तार से मिलकर मधुपुर महाविद्यालय एवं मधुपुर महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाएं, जूलॉजी विभाग में शिक्षक बहाली, समय पर परीक्षा परिणाम, नामांकन संबंधी समस्याओं का समाधान तथा बढ़ती छात्र संख्या के अनुसार सीट वृद्धि की मांग की गई।

देवघर: मधुपुर झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU), दुमका के माननीय कुलसचिव अब्दुल सत्तार से मुलाकात कर मधुपुर महाविद्यालय एवं मधुपुर महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोनों महाविद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी को दूर करने, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने, जूलॉजी विभाग में शिक्षक की नियुक्ति करने, नामांकन एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने, समय पर परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने तथा छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप सीटों में वृद्धि करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव को बताया कि इन समस्याओं के कारण छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर परीक्षा एवं परिणाम नहीं मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

कुलसचिव अब्दुल सत्तार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय स्तर पर संबंधित मामलों की समीक्षा कर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर झारखंड छात्र मोर्चा के कॉलेज उपाध्यक्ष अनिश खान, नगर मीडिया प्रभारी शहनवाज नूर तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता हर्ष सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित से जुड़े सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा