Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी के बुंडू हाई स्कूल को 10+2 बनाने की मांग की

शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी के बुंडू हाई स्कूल को 10+2 बनाने की मांग की
(सचिव उमाशंकर सिंह को मांग पत्र सौंपते बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी)

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात कर केरेडारी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुंडू को 10+2 विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग की। इस पहल से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा मिल सकेगी।

बड़कागांव: विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में विधायक रोशन लाल चौधरी ने महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को उन्होंने झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुंडू को 10+2 विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के आसपास लगभग 5 से 10 किलोमीटर की दूरी तक कोई भी 10+2 विद्यालय उपलब्ध नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए दूरस्थ विद्यालयों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आगे विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि विद्यालय को 10+2 में उत्क्रमित किए जाने से क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांव के हजारो विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाई जारी रखने में काफी सहूलियत होगी और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। मुलाकात के दौरान शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने विधायक द्वारा उठाए गए इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मांग पर विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाएगा। 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण मांग पर निर्णय लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।आगे विधायक चौधरी कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को बेहतर एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा