Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने ली समीक्षा बैठक
केकेएन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
देवघर में स्वतंत्रता दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में केकेएन स्टेडियम की व्यवस्थाओं, परेड पूर्वाभ्यास, सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्य करने वालों के सम्मान पर विस्तृत निर्देश दिए गए।
देवघर: स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने झंडोत्तोलन, परेड में शामिल होने वाली विभिन्न टुकड़ियों के पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान के अभ्यास तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा गया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







