Deoghar News: श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए वरदान बनी रेड क्रॉस की चलंत चिकित्सा सेवा

सैकड़ों शिवभक्तों को अब तक मिली प्राथमिक चिकित्सा

Deoghar News: श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए वरदान बनी रेड क्रॉस की चलंत चिकित्सा सेवा
(देवघर रेड क्रॉस चिकित्सा)

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की चलंत चिकित्सा सेवा कांवरियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और डीडीसी पीयूष सिन्हा द्वारा रवाना की गई यह टीम कांवरिया पथ पर घूम-घूमकर अब तक सैकड़ों श्रद्धालुओं को मौके पर ही नि:शुल्क प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा चुकी है।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा की चलंत चिकित्सा सेवा वरदान साबित हो रही है। इस सेवा के माध्यम से मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर घूम-घूमकर जरूरतमंद श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

चलंत चिकित्सा वाहन को रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने नेहरू पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब से चिकित्सकीय टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर थकान, कमजोरी, चक्कर, चोट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालुओं को मौके पर ही उपचार उपलब्ध करा रही है। अब तक सैकड़ों श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

Jharkhand Govt Ad
रेड क्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया कि यह सेवा पूरे एक माह तक संचालित रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है। सेवा के सफल संचालन में कार्यकारिणी सदस्य सुरेशानंद झा और देवनन्दन झा समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों चिकित्सा टीम, वाहन और स्वयंसेवकों के बीच समन्वय स्थापित कर विभिन्न क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं। रेड क्रॉस की यह पहल श्रावणी मेला में सेवा, संवेदना और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात  Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 
Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज
Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
Pakur News: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक करें दावा-आपत्ति
Giridih News: जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Koderma News: नल-जल योजना की पाइप चोरी, पुलिस ने ट्रक समेत आरोपियों को पकड़ा
Pakur News: विशेष वाहन जांच अभियान में 12 भारी व्यावसायिक वाहनों का ऑनलाइन ई-चालान
Deoghar News: श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए वरदान बनी रेड क्रॉस की चलंत चिकित्सा सेवा