Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज

श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं और सहूलियतें

Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज
(पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय की इस पहल का स्वागत करते और बधाई देते स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण)

कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम के विकास संबंधी पूर्व घोषणाओं को जल्द धरातल पर उतारने का आग्रह किया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई राष्ट्रीय स्तर के विकास की घोषणा और 385 करोड़ की स्वीकृति का उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

गिरिडीह: जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम के विकास को लेकर एक बार फिर पहल तेज हो गई है। कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर झारखंडधाम के विकास संबंधी पूर्व में की गई घोषणाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने का आग्रह किया है।

5 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में डॉ. राय ने उल्लेख किया है कि लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान  क्षेत्र के झारखंडधाम  को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की घोषणा माननीय गृह मंत्री अमित शाह ने  मंच से की थी। साथ ही बाबा धाम को  दिसंबर 2024 में करीब 385 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने का भी जिक्र किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि गृह मंत्री स्वयं भी झारखंडधाम में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता अब विकास कार्यों के शुरू होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने गृह मंत्री से संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश देकर योजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

डॉ. रविन्द्र कुमार राय ने विश्वास जताया है कि झारखंडधाम के विकास से यह धार्मिक स्थल राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देगी इधर कार्य के आगे बढ़ाने में कोडरमा के पूर्व सांसद को बधाई दी है बधाई देने वालो में मुखिया आशुतोष कुशवाहा, मनोज पंडा विवेक आनंद कुशवाहा, शिकंदर वर्मा , मुखिया प्रतिनिधि रंजीत मंडल, मुखिया विकास मंडल, राजेश वर्मा, शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा