Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी का स्मरण
स्कॉलर बी.एड. कॉलेज, गिरिडीह में भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने उनके 'सर्वोदय' और 'जय जगत' के विचारों को याद करते हुए प्रशिक्षुओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
गिरिडीह: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज, गिरिडीह में शुक्रवार को भूदान आंदोलन के प्रणेता एवं भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार के सदस्यों एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने आचार्य विनोबा भावे के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने आचार्य विनोबा भावे के जीवन, भूदान आंदोलन, सर्वोदय दर्शन एवं उनके साहित्य से संबंधित विषयों पर सारगर्भित प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में सहायक व्याख्याता डॉ. हरदीप कौर, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. डोली कुमारी, डॉ. प्रिया कुमारी, नीलम, आशीष राज, स्मिता, रंजीत, कौशल सहित महाविद्यालय के सभी व्याख्याता एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



