Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नन्हे भैया-बहनों ने मोहा मन

राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे भैया-बहनों ने नृत्य और मुरली वादन से मोहा मन

Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नन्हे भैया-बहनों ने मोहा मन
जन्माष्टमी समारोह में कृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति देते वाटिका वर्ग के बच्चे

गिरिडीह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 3 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाटिका वर्ग के 105 नन्हे भैया-बहनों ने राधा और श्रीकृष्ण के रूप में सजकर मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने मुरली वादन, नृत्य और कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आचार्य राजेश नंदन के कृष्ण भक्ति गीतों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वाटिका वर्ग के 105 नन्हे भैया-बहनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। राधा और श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान किसी बच्चे ने मुरली वादन किया तो किसी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। मंच संचालन कर रहे आचार्य राजेश नंदन ने ‘बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया’ समेत अन्य कृष्ण भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की प्रमुख अनीता मिश्रा और मोंटुसी दान के मार्गदर्शन में वाटिका की सभी दीदी जी ने बच्चों की साज-सज्जा और वेशभूषा की सुंदर व्यवस्था की। बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में तैयार करने में शिक्षिकाओं ने विशेष भूमिका निभाई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, कर्तव्य और धर्म का संदेश देता है। वाटिका के नन्हे भैया-बहन संस्कारों के सच्चे वाहक हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव का भाव विकसित होता है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में वाटिका प्रमुख कल्पना दीदी, गायत्री विश्वकर्मा, प्रिया विशाखा, बेबी सरकार, सीमा संघई, निधि कुमारी समेत सभी दीदी जी एवं आचार्य परिवार की सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें: Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर