Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद

विशेष गहन पुनरीक्षण पर दिया जा रहा मार्गदर्शन

Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के निर्देश पर बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सहायता केंद्र शुरू किया गया है। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में संचालित यह हेल्प डेस्क प्रतिदिन ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया, दस्तावेजों और आवेदनों से जुड़ी समस्याओं में मदद कर रहा है।

बरहरवा: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के निर्देश पर बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में एसआईआर सहायता केन्द्र शुरू किया गया है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह हेल्प डेस्क संचालित हो रहा है। जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में संचालित इस हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। 

हेल्प डेस्क पर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की एसआईआर से जुड़ी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा यथासंभव समाधान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में संचालित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर मार्गदर्शन प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान, नेहाल अख्तर, निताय सरकार, अब्दुल करीम, आलमगीर मंसूरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को
Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती