Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला

उत्साह और भक्ति भाव से संपन्न कार्यक्रम

Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
(नन्हे विद्यार्थियों की कला)

कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीसीए के तहत नर्सरी से कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए गणेश क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने मिट्टी, दालों और पेपर कप से आकर्षक आकृतियां बनाईं।

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीसीए के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए गणेश क्राफ्ट मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गतिविधि के दौरान नर्सरी के बच्चों ने पेपर कप से गणपति की आकृति तैयार की। एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने मिट्टी और पत्तियों से गणेश जी की प्रतिमा बनाई। 

कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की दालों से गणेश जी की आकृति तैयार की, जबकि कक्षा द्वितीय के बच्चों ने गणेश जी के आकर्षक मास्क एवं पेपर कप से गणपति बनाए। प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ग में श्रेष्ठा मोदी, यूकेजी में गन्नू श्याम, कक्षा प्रथम में सुकृति बाउरी तथा कक्षा द्वितीय में मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नर्सरी की आशिका वर्मा, यूकेजी की संध्या बरनवाल एवं अभिराज गुप्ता, कक्षा प्रथम के अंशुमन मिश्रा तथा कक्षा द्वितीय की तानिष्का कुमारी रहीं। 

तृतीय स्थान एलकेजी के लकी गुप्ता, कक्षा प्रथम के जयश सिंह तथा कक्षा द्वितीय के संजीव कुमार बरनवाल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षिका कोमल कुमारी ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल को विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

सीसीए प्रभारी शिल्पी गुप्ता एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गणेश जी की सुंदर आकृतियां बनाकर गणेश चतुर्थी के उत्सव और भक्ति की भावना को जीवंत कर दिया।

यह भी पढ़ें: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन