सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र

स्थानीय भाषाओं को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की अपील

सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
(सुदेश महतो अमित शाह मुलाकात)

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कुड़मी समुदाय को एसटी दर्जा देने और जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

नई दिल्ली: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा देने का अनुरोध किया। साथ ही झारखंड से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक पहल के लिए ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान महतो ने JPSC एवं JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन मामलों की CBI तथा ED से जांच कराने की मांग की। ज्ञापन के अनुसार झारखंड की 39 परीक्षाएं जांच के दायरे में लाई गई हैं, जबकि 6 परीक्षाओं को राज्य सरकार द्वारा स्थगित किया गया है। महतो ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। इसलिए इन मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है।

कुड़मी समुदाय को ST दर्जा देने का अनुरोध

महतो ने झारखंड के कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भी केंद्रीय गृह मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया तथा इसे पूरा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से उसके सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सकेगी।

स्थानीय भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उन्होंने झारखंड की विभिन्न स्थानीय भाषाओं, विशेषकर कुड़माली, कुड़ुख एवं मुंडारी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी रखी। महतो ने कहा कि भाषाएं किसी भी समाज की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित समुदायों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

खनिज प्रभावित परिवारों के हित में Mineral Bearing Land Cess की मांग

महतो ने खनिज प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों के हित में झारखंड में Mineral Bearing Land Cess लगाने की मांग की। उन्होंने आग्रह किया कि इस राशि का उपयोग केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किया जाए तथा इसके उपयोग की निगरानी और कार्यों का निर्धारण भारत सरकार द्वारा किया जाए।

DMF फंड में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग

महतो ने DMF (District Mineral Foundation) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं एवं घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि DMF की राशि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां रहने वाले लोगों के हितों की पूर्ति करना है। ऐसे में इसके उपयोग में किसी भी प्रकार की अनियमितता की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया कि झारखंड से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन