Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र

विभिन्न दिव्यांगता श्रेणियों के मरीजों का परीक्षण

Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
(कोडरमा दिव्यांग बोर्ड शिविर)

सदर अस्पताल कोडरमा में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में पहुंचे 35 मरीजों में से 17 पात्र लाभुकों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर के दौरान आवश्यक उच्च जांच के लिए मरीजों को रिनपास कांके और सदर अस्पताल रेफर भी किया गया।

कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा में शुक्रवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में कुल 35 मरीज पहुंचे, जिनमें जांच के बाद 17 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रमाण पत्र बनाने वालों में अस्थि दिव्यांगता के 7, सेरेब्रल पाल्सी के 3, मानसिक दिव्यांगता का 1, गूंगा-बहरा श्रेणी के 2, अंधापन का 1 तथा फाइलेरिया से संबंधित दिव्यांगता के 3 मामले शामिल रहे। शिविर के दौरान गूंगा-बहरा श्रेणी के चार लोगों को श्रवण क्षमता की जांच के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। वहीं चार लोगों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके रेफर किया गया।

शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार सहित अनीश कुमार और कुणाल मौजूद थे। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच कर पात्र लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना तथा आवश्यकतानुसार आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर करना रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को
Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब